[Top 5] india top 5 it company। भारत की पाँच प्रमुख it कंपनी।

Share

आज के वर्तमान जीवन में it sector का बहुत अहम् योगदान है it का full form है information technology। हिंदी में इसे सूचना प्रद्योगिकी भी कहते हैं। हमारे भविष्य की दिशा भी यही तय करेगा की हम भविष्य में उन्नति करेंगे या फिर अवनति। वर्तमान में जो भी क्षेत्र हो चाहे वह विज्ञान का हो या फिर मेडिकल का इसकी सहायता से ही हम उस क्षेत्र में उन्नति करते हैं। जैसे पहले हमे कुछ भी calculation करना होता था तो हम उसे कॉपी और कलम ले के हल करते थे। फिर calculator का आविष्कार हुआ जिसने कठिन से कठिन गणनाओं को सेकेण्डों में हल कर लिया। फिर उससे बड़े गणनाओ की आवश्यकता हुई तो computer का आविष्कार हुआ। ऐसे ही जिस जिस भी वस्तु की आवश्यकता हुई वह चीज़ का आविष्कार होता चला गया। ऐसे ही बहुत सारी कई ऐसी कंपनी हैं जो ऐसी ही बहुत सारी technology को अपने सॉफ्टवेयर के द्वारा आप तक पहुँचाती है। इसमें भारत की भी बहुत सारी कंपनी है मैं आज आपको उन्ही कंपनीयो के बारे में बताने जा रहा हूँ। इन it company का भारत की प्रगति में बहुत ही अहम् योगदान है। it company के दो प्रकार होते हैं एक इसमें service based होता है और दूसरा product based होता है। it company cloud storage, server networking, virtual machine, web technology और mobile technology जैसी service में काम करती हैं। अब मैं आपको भारत की पाँच सबसे बड़ी it company के बारे में बताने जा रहा हूँ।

TCS (Tata Consultancy Services Ltd)

tcs
image credit :- businesstoday.in

TCS या tata consultancy services कंपनी tata group की एक multi national company है जो विश्व के 55 देशों में अपने 150 Branches से अपने सभी customers को service देता है। 2022 की गणना के अनुसार TCS में वर्तमान में लगभग 600000 employee कार्यरत हैं। यह भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी है। TCS कंपनी की स्थापना 1968 में Tata group के द्वारा की गयी थी। इसके सबसे पहले चेयरमैन J.R.D. Tata थे। उन्होंने इसकी स्थापना शुरुवात में एक computer data center के तौर पर करी थी। इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है। टाटा कंसल्टेंसी बिज़नेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग, एप्लीकेशन डेवलोपमेन्ट ,एंटरप्राइज सोल्युशन आदि के क्षेत्र में कार्यरत है। टाटा कंसल्टेन्सी सर्विसेस भारत की दोनों ही stock exchange की लिस्ट में शामिल है।

Chairman :- श्री नटराजन चन्द्रशेखरन

Ceo :- श्री राजेश गोपीनाथन

Revenue :- 195772 करोड़ रूपये

Headquarters :- मुंबई, महाराष्ट्र

Infosys (इन्फोसिस)

deccan herald
image credit:- deccan herald

infosys भी multinational company में शामिल है। इसे भारत की सर्वश्रेष्ठ आईटी कंपनी माना जाता है। इसके भारत में 9 शाखाएँ है और पुरे विश्व में 30 से अधिक कार्यालय हैं। इन्फोसिस की स्थापना 2 जुलाई 1981 में बंगलोरू में एन आर नारायणमूर्ति के द्वारा की गयी थी। मगर इसको बनाने में सिर्फ एक शक्स का ही हाथ नहीं था बल्कि इसमें इनके साथ इनकी पत्नी और इनके छह और मित्र भी थे जिन्होंने मिल कर इस कंपनी को खड़ा किया था।इसमें कुल 250000 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। इनफ़ोसिस के द्वारा आर्टिफिशल इंटेलिजेंस ,ऑटोमेशन ,डिजिटल मार्केटिंग ,डिजिटल कॉमर्स ,इंजनियरिंग सर्विस के क्षेत्र में काम करती है। इनफ़ोसिस भारत की दोनों ही स्टॉक एक्सचेंज की लिस्ट में शामिल है।

Chairman :- श्री नंदन निलेकनी

Ceo :- श्री सलिल पारेख

Revenue :- 123936 करोड़ रूपये

Headquarters :- बेंगलुरु

HCL Tech.(Hindustan Computers Limited)

news 18
image credit :- news18

HCL कंपनी भारत की प्रमुख आईटी कंपनीयो में से एक है। hcl कंपनी की स्थापना 11 अगस्त 1976 को शिव नादर के द्वारा की गयी थी। शिव नादर ने इसकी स्थापना कुछ कंप्यूटर विशेषज्ञों के साथ मिल कर की थी जो पर्सनल कंप्यूटर बनाएंगे। इसमें कर्मचारियों की कुल संख्या 200000 से अधिक है। HCL Tech के द्वारा एप्लीकेशन डेवेलोपमेंट , साइबर सिक्योरिटी ,डाटा सर्विस सेन्टर , डिजिटल अनालिसिस आदि के क्षेत्र में कार्य किया जाता है। HCL Tech का मुख्यालय उत्तरप्रदेश के नोएडा में स्थित है। HCL Tech भी NSE और BSE दोनों ही स्टॉक एक्सचेंज की लिस्ट में उपलब्ध है।

Chairman :- श्रीमती रोशनी नादर मल्होत्रा

Ceo :- श्री सी विजयकुमार

Revenue :- 85665 करोड़ रूपये

Headquarters :- नोएडा , उत्तरप्रदेश

Wipro (विप्रो)

wikimedia
image credit :-wikimedia

wipro ltd भारत की प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी कंपनीयो में से एक है। यह भारत की बहुराष्ट्रीय कंपनी में शुमार है। इसकी स्थापना 29 अगस्त 1945 में मुहम्मद हाशिम प्रेमजी के द्वारा किया गया। वर्तमान में इसके मालिक अजीज़ प्रेमजी हैं। अजीज़ प्रेमजी को आप उनके द्वारा किये गए दान के लिए जानते होंगे। Wipro के द्वारा इनफार्मेशन सिस्टम सॉफ्टवेयर, रोबोटिक्स ,इंजीनियरिंग सोल्यूशन , एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग सोल्यूशन ,एप्लीकेशन डेवेलोपमेंट और मेंटेनेंस ,कंसल्टिंग ,टेक्निकल इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने का कार्य करते हैं। इसमें कर्मचारियों की कुल संख्या 230000 से ज्यादा है। wipro का भी NSE और BSE में स्टॉक एक्सचेंज की लिस्ट में नाम शामिल है।

Chairman :- श्री रिशद प्रेमजी

Ceo :- मि. थेररी डेलपोर्टे

Revenue :- 81373 करोड़ रूपये

Headquarters :- बेंगलुरु

Tech Mahindra (टेक महिंद्रा)

teck insider
image credit :- channel insider

Tech Mahindra भारत की बहुदेशीय कंपनी है। इसकी स्थापना 24 अक्टूबर 1986 को श्री आनंद महिंद्रा के द्वारा की गयी थी। इसमें 140000 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। tech mahindra महिंद्रा ग्रुप की सहायक कंपनी है। tech mahindra के द्वारा एंटरप्राइज सोल्युशन ,नेटवर्किंग सर्विस ,डाटा एनालिटिक्स आदि की सेवायें प्रदान की जाती हैं। इस कंपनी की सर्विस 90 से अधिक देशो में प्रदान की जाती है। stock market के दोनों मार्केट NSE कर BSE की लिस्ट में ये शुमार है।

Chairman :- श्री आनंद महिंद्रा

Ceo :- श्री सी पी गुरनानी

Revenue :- 44646 करोड़ रूपये

Headquarters :- पुणे, महाराष्ट्र

तो दोस्तों कैसी लगी आपको हमारी ये पोस्ट कमेंट कर के अवश्य बताइयेगा।

Share

Leave a Reply