Top 10 Best Free Antivirus Software For Windows & Mac

Share

Top Best Free Windows Antivirus Software, Best Free Antivirus Software, Top 10 antivirus software

Antivirus किसी भी computer के लिए एक सबसे जरुरी software होता है क्योकि antivirus के द्वारा ही हम अपने डाटा व computer को सुरक्षित रख सकते है| एंटीवायरस सॉफ्टवेर की जरुरत सबसे ज्यादा तब होती है जब आप इन्टरनेट पर काम करते हो |(जैसे – ईमेल, इन्टरनेट सर्फिंग आदि) क्योकि इन्टरनेट में बहुत सी ऐसी वेबसाइट होती है जिनमे बहुत से threat उपलब्ध होते है यदि हम इन वेबसाइट में जाते है तो हो सकता है की उस वेबसाइट से हमारे computer में कोई threat या virus आ जाये जिससे computer में बहुत ही समस्याए हो सकती है | इन्ही threat और virus से बचने के लिए computer में antivirus का होना बहुत ही जरुरी है।

top 10 best free computer antivirus

List of top 10 best Free Antivirus Software For Windows

  • AVAST Free Antivirus
  • Avira Free Antivirus
  • Bitdefender Free Antivirus
  • AVG Free Antivirus
  • Comodo Free Antivirus
  • Sophos Home Free Antivirus
  • 360 Total Security
  • Malwarebytes
  • Adaware Antivirus
  • Baidu Antivirus

10. Baidu Antivirus

Baidu Antivirus एक फ्री antivirus software है जो windows os पर चलता है Baidu antivirus का size अन्य windows antivirus software से बहुत कम होता है। जिससे यह windows मे बहुत ही कम रेम व storage space उपयोग करता है। Baidu antivirus पूरी तरह से free antivirus software है। आप इसी official download व update कर सकते है इसके लिए आपको कोई चार्ज नही लगेगा। Baidu antivirus के द्वारा आप trojan, worms, threat, virus आदि चीज़ों से अपने कंप्यूटर को बचा सकते है।

9. Adaware Antivirus

Adaware Antivirus में आपको 3 version मिलते है Free, pro & total | Adaware Antivirus Free version में कुछ ही security दी जाती है| जिनके द्वारा आप अपने computer को basic level के लिए secure कर सकते है | लेकिन यदि आप और अच्छी security चाहते है तो आप Adaware Antivirus के paid version (PRO & Total) उपयोग कर सकते है| Adaware Antivirus PRO & TOTAL में आपको सभी तरह की computer security उपलब्ध हो जाती है | जैसे – Full web protection, Fully ransomware protection आदि |

Adaware Antivirus Free antivirus में आपको Download Protections, Real-Time Protections & Basic Virus, malware, ransomware आदि security features मिलते है|

8. Malwarebytes

Malwarebytes एक बहुत ही छोटा (small size) लेकिन powerful antivirus है| Malwarebytes के द्वारा आप अपने computer में उपलब्ध virus आदि को पूरी तरह से delete या remove कर सकते है| क्योकि Malwarebytes बहुत ही अच्छी तरह से आपके computer को scan करता है और उन virus या trojans, malware आदि infected programs को ढूढ कर remove कर देता है| यही कारण है की Malwarebytes को अन्य Free antivirus की तुलना में अच्छा माना जाता है|

Malwarebytes Antivirus के Free version में आपको बहुत ही ज्यादा basic features मिलते है साथ ही Malwarebytes के free version को चलाने के लिए आपको एक अन्य antivirus software की भी आवश्यकता होती है| या आपको इसका paid version use करना होगा| paid version में आपको सभी security से related features मिल जाते है साथ ही paid version को चलाने के लिए आपको अन्य किसी भी antivirus software की जरुरत नहीं पड़ती है|

7. 360 Total Security

360 total security या 360 safeguard एक एंटीवायरस सॉफ्टवेयर है| जो windows, mac, Linux आदि operating systems के लिए उपलब्ध है| 360 total security पूरी तरह से freeware software है| यानि की आप इसी free में download कर अपने computer या laptop में उपयोग कर सकते है| 360 total security antivirus software को Qihoo 360 द्वारा developed किया गया है| जो की एक china based company है|

Related Post:-

360 total security में आपको antivirus protection, ransomware protection, internet protection, privacy protection, secure online shopping protection, clean up, speed up & other features मिलते है| जिनके द्वारा आप अपने computer को सुरक्षित रख सकते है | 360 total security antivirus software भी 3 version में आता है – 360 total security Essential, 360 total security & 360 total security Premium | 360 total security premium paid version है लेकिन अन्य पूरी तरह से freeware antivirus software है|

6. Sophos Home Free Antivirus

Sophos Home Antivirus software एक नया और पोपुलर एंटीवायरस सॉफ्टवेयर है| Sophos Home Antivirus software में आपको advance level का antivirus program मिलता है जिसके द्वारा आप अपने computer को secure कर सकते है | Sophos Home Antivirus software के दो वर्शन उपलब्ध है Free और Premium | Premium में आपको advance level के features उपलब्ध होते है| जिनके द्वारा आप अपने computer को पूरी तरह से सिक्योर कर सकते है|

लेकिन यदि आप Sophos Home Antivirus software का Free version लेते है यहाँ भी आपको basic features के साथ साथ premium features भी मिलते है लेकिन Free version में आपको premium features कुछ ही limited time (30 days) के लिए ही दिए जाते है| Free version में आपको basic features – Parental Web Filtering, protection for Malicious Sites, Remote Management, real-time antivirus  आदि features मिलते है|

5. Comodo Antivirus

Comodo Antivirus Software भी अन्य सभी की तरह ही freeware व premium दोनों version में आता है| Free version में आपको different types की basic security features दिए जाते है| जिनके द्वारा आप अपने computer या laptop को basic attack से बचा सकते है|

Comodo Antivirus Free Software में आपको Host Intrusion Prevention System, cloud-based protection, Efficient Whitelisting, basic virus removal tools आदि features मिलते है| और अधिक security या protections के लिए आप premium version भी use कर सकते है| premium version में आपको सभी advance security features मिल जाते है|

4. AVG Antivirus Free 

AVG Free Antivirus एक बहुत ही ज्यादा पोपुलर एंटीवायरस है| AVG में आपको computer protection, web protection, email protection आदि security free में उपलब्ध है| साथ ही इसमे समय समय पर आपको security update मिलता रहता है जिसके यह antivirus software और भी अच्छी तरह से आपके computer को protect करता है| AVG free antivirus के द्वारा आप अपने computer को virus, spyware, ransomware और other malware से बचा सकते है| AVG में आपको दो प्रकार के antivirus मिलते है Free और Paid | AVG Free Antivirus में आपको कुछ ही basic features मिलते है जिनके जरिये आपको अपने computer को सुरक्षित रख सकते है| वही यदि आप AVG का paid version लेते है तो आपको AVG Internet Security मिलता है जिसमे आपको सभी security features मिल जाते है| AVG का paid version (AVG Internet Security) का price Rs 2,068/year है|

3. Bitdefender Antivirus Free Edition

Bitdefender Antivirus Free edition पूरी तरह से फ्री antivirus software है| यह बहुत ही ज्यादा पोपुलर है साथ ही यह अपनी fast-speed के कारण हमेसा से ही best free antivirus की list में शामिल रहता है| Bitdefender Antivirus Free edition से आपके computer की speed slow नहीं होती है|  Bitdefender में भी आपको Free व premium version मिलते है |

Free Version में आपको web attack prevention, anti-phishing anti-fraud, Advanced Threat Defence आदि features मिलते है| लेकिन वही आप Bitdefender के advance protection features का उपयोग करना चाहते है तो आपको Bitdefender antivirus plus, Bitdefender total security प्रीमियम एंटीवायरस सॉफ्टवेयर का उपयोग करना चाहिए|

Related Post:-

2. Avira Antivirus

Avira, antivirus software market में एक बहुत ही ज्यादा जाना माना नाम है| Avira antivirus software लगभग सभी operating systems के लिए उपलब्ध है| जैसे – windows, Mac, ios & Android |

Avira में भी आपको Free व Premium antivirus version मिलते है| Avira Free Antivirus में आपको Detects viruses, adware, spyware & more, Repairs compromised files, Lightning Fast Speed, Blocks phishing sites, Blocks all known infected sites & ransomware आदि features मिलते है|

Premium version में आपको सभी basic features व other advanced features मिलते है| साथ ही customer support भी मिलता है जिसके द्वारा आप अपने computer को और भी अच्छी तरह से secure कर सकते है|

1. Avast Antivirus

Avast Free Antivirus Software, best Free antivirus list में top है| क्योकि avast एक बहुत ही पुराना व पोपुलर एंटीवायरस सॉफ्टवेर है जो विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम डेस्कटॉप के लिए बिलकुल freeware उपलब्ध है| avast free antivirus विभिन्न प्रकार के ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए उपलब्ध है जैसे – mac, windows, android आदि|

Avast free antivirus software का UI (यूजर इंटरफ़ेस), user-friendly है और साथ ही इस सॉफ्टवेर की performance भी अन्य free antivirus से बहुत अच्छी है| Avast free antivirus software में आपको virus detector tools, ransomware detector, real-time virus removal tools आदि basic features मिलते है|

यदि आप avast का premium version use करते है तो आपको avast के premium version में advance level की security features मिलते है|

My Suggestions

यदि आप एक normal internet यूजर है तो आपको avast और Bitdefender का उपयोग करना चाहिए| क्योकि इन दोनों antivirus software में basic security features बहुत ही अच्छी तरह कार्य करते है| और यदि आप एक advance internet user है तो आपको कोई भी premium antivirus/internet security software उपयोग करना चाहिए| क्योकि Freeware antivirus में आपको बहुत ही कम security features मिलते है यही कारण है की advance internet user को Premium antivirus/internet security software का ही use करना चाहिए|

Share

AMIT SINGH

हेल्लो दोस्तों, मैं अमित GizMobs.com का Founder व साथ ही इस ब्लॉग का Technical Author भी हूँ| मुझे technical चीजे सीखना बहुत पसंद है और साथ ही इससे किसी की सहायता करना | ब्लॉगिंग एक ऐसा माध्यम है जिससे Technical शिक्षा को अपनी भाषा हिंदी में आप सभी तक आसानी से पंहुचा सकता हूँ| ( मेरी आपसे विनती है की आप gizmobs.com के साथ बने रहे| और हम आपको टेक्नीकल जानकारी मातृ भाषा हिंदी में प्रदान करते रहेंगे| ) @https://www.gizmobs.com@

Leave a Reply