IFSC Code क्या होता है? किसी भी बैंक का IFSC CODE कैसे पता करे?

Share

IFSC CODE  क्या होता है? ifsc code क्यों जरुरी है? और किसी भी बैंक या ब्रांच का IFSC CODE कैसे पता करे?

अगर आपको किसी को भी ऑनलाइन बैंकिंग के द्वारा पैसे भेजने है तो आपको IFSC CODE की जरुरत पड़ेगी क्योकि बिना इसकी मदत के आप पैसे को ट्रांसफर नहीं कर सकते है|

NEFT, RTGS और डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (PHONEPE, GPAY, PAYTM) जैसी बैंकिंग सुविधाओं में आपको IFSC CODE की जरुरी पड़ती है| ताकि आप घर बैठे ही किसी को भी पैसे ट्रांसफर कर सके|

आज इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको बतायेगे की IFSC CODE क्या है? और किसी भी बैंक का IFSC CODE कैसे पता करे ? ताकि आप भी IFSC CODE के बारे में जान सके और अपने बैंक के IFSC CODE को आसानी से ढूढ़ सके|

IFSC CODE DETAILS

IFSC CODE क्या है? ( IFSC CODE in Hindi)

IFSC CODE एक यूनिक बैंक कोड होता है जो बैंक की डिटेल्स को बताता है| IFSC CODE का पूरा नाम Indian Finance System Code है| IFSC CODE भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा सभी बैंको की शाखाओ को प्रदान किया जाता है| सभी बैंको का IFSC CODE अलग होता है IFSC CODE में आपको 11 character देखने को मिलते है जिनमे एल्फाबेटस और नंबर मिक्स होते है|

IFSC CODE हर बैंक की शाखाओ का यूनिक होता है| इसका मतलब ये है की यदि आप का अकाउंट SBI (STATE BANK OF INDIA) का है तो जरुरी नहीं की आपके SBI Branch के बैंक का SBI IFSC CODE अन्य SBI Branch के बैंक के SBI IFSC CODE जैसा हो| हर बैंक की शाखाओ का IFSC CODE अलग अलग होता है|

IFSC CODE का उपयोग ऑनलाइन बैंकिंग में किया जाता IFSC CODE के जरिये आप घर बैठे इंटरनेट के द्वारा आसानी से किसी के भी बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर सकते है| ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर (online money transfer) करने के लिए आपको केवल बैंक अकाउंट और IFSC CODE की जरुरी पड़ती है| हर बैंक का एक अपना ऑनलाइन बैंकिंग एप्लीकेशन और इंटरनेट बैंकिंग सेवा होती है जिसकी मदत से आप घर बैठे आसानी से पैसो का लेन देन कर सकते है|

Read More

IFSC CODE क्यों जरुरी है?

IFSC CODE किसी भी बैंक और उसकी शाखा का एक यूनिक कोड होता है| जो आपकी बैंक या बैंक की शाखा  की जानकारी देता है| जब भी आप किसी को ऑनलाइन बैंकिंग के द्वारा पैसे ट्रांसफर करते है तो वह पैसे आपके द्वारा दिए गए बैंक में ही जाये इसके लिए जरुरी है की आपके द्वारा दिया गया IFSC CODE सही हो|

IFSC CODE के द्वारा ही बैंक यह पता कर पाती है की आपके द्वारा ट्रांसफर किये गए पैसे किस बैंक या उसकी शाखा में भेजने है| ताकि पैसे सही जगह पहुंच जाये| यही कारण है की सभी बैंक और उसकी शाखाओ को RBI द्वारा एक यूनिक कोड दिया गया है| जो सभी बैंकिंग यूजर के लिए बहुत जरुरी है|

IFSC CODE कैसे पता करे?

अपने बैंक के IFSC CODE को पता करना बहुत आसान है इसके लिए आपके पास बहुत से विकल्प है जिनके द्वारा आप आसानी से अपने या अन्य किसी के भी बैंक के IFSC कोड की जानकारी प्राप्त कर सकते है| नीचे कुछ आसान तरीके बताये गए है जिनके द्वारा आप आसानी से IFSC CODE को खोज सकते है|

  • BANKING PASSBOOK
  • BANKING CHECK
  • IFSC CODE FINDER WEBSITE

Read More

1. BANKING PASSBOOK

IFSC कोड पता करने का सबसे आसान तरीका है की आप अपने बैंक की पासबुक खोले पर सबसे पहले पेज में देखे जहा आपको आपके बैंक अकाउंट से सम्बंधित जानकारी दी गयी हो| इस पेज में आपको आपका Bank Account Number, Bank Holder Name, Bank Name, IFSC CODE, MICR Code, Bank Address आदि जानकारी दी होती है| यहाँ से आप आसानी से अपने बैंक के ifsc code को देख सकते है|

2. BANKING CHECK

यदि आपके पास बैंक का चेकबुक है तो आप चेकबुक के द्वारा भी IFSC CODE देख सकते है| सभी बैंको के चेक बुक में IFSC CODE दिया होता है| आप अच्छी तरह से चेकबुक को चेक करे आपको बैंक या शाखा का IFSC CODE  मिल जायेगा|

3. IFSC CODE FINDER WEBSITE

IFSC CODE FINDER के द्वारा आप किसी भी बैंक के IFSC CODE को आसानी से खोज  है | इंटरनेट में आपको बहुत सी वेबसाइट मिल जाएँगी जिसमे आपको IFSC CODE FINDER टूल दिया गया है|

IFSC CODE FINDER का उपयोग कर आप किसी भी बैंक और उसकी शाखा के IFSC CODE को आसानी से खोज सकते है| IFSC CODE FINDER में आपको कुछ डिटेल्स की जरुरत पड़ती है जैसे – BANK NAME, STATE, DISTRICT, BRANCH NAME

वैसे तो इंटरनेट में बहुत सी वेबसाइट है जिनमे आपको IFSC CODE FINDER विकल्प दिया गया है लेकिन आप RBI (Reserve Bank of India) की ऑफिसियल वेबसाइट से जा कर भी देख सकते है|

ifsc code finder
RBI IFSC Code Finder
  • सबसे पहले आपको RBI की दी हुई लिंक पर जाना है| (https://www.rbi.org.in/Scripts/IFSCMICRDetails.aspx)
  • अब आपको बैंक नाम सेलेक्ट करना है| Example में हमने State Bank Of India सेलेक्ट किया है| आपका जो भी बैंक हो उसे सेलेक्ट करे|
  • अब आपको अपना बैंक का ब्रांच नाम सेलेक्ट करना है| Example में हमने Kichha सेलेक्ट किया है| आप अपने बैंक के ब्रांच को ही सेलेक्ट करे|
rbi ifsc code details
IFSC CODE DETAILS (STATE BANK OF INDIA IFSC BANCH KICCHA)

 

  • अब आप Get Bank Details विकल्प में जाये और क्लिक कर ले| नीचे आपको आपके द्वारा दिए गए बैंक या ब्रांच से सम्बंधित सभी IFSC CODE मिल जायेंगे| example में आप देख सकते है मैंने SBI IFSC CODE सर्च किया था जिसकी डिटेल्स मुझे नीचे मिल गयी|
  • अब आप दिए गए लिस्ट में से अपने बैंक या ब्रांच के IFSC CODE को कन्फर्म करने के लिए उस पर क्लिक करे |
IFSC CODE full details
ifsc code full details
  • अब आपको सेलेक्ट किये हुए बैंक या ब्रांच की पूरी डिटेल्स शो हो जाएगी| (Bank Name, Address, IFSC Details)
  • आप कन्फर्म कर ले की डिटेल्स सही है या नहीं | यदि सही है तो आपको आपके बैंक या ब्रांच का IFSC CODE प्राप्त हो गया है| यदि डिटेल्स सही नहीं है तो आप वापस जा कर अन्य को देख सकते है|

ऊपर बताये गए तरीको के द्वारा आप आसानी से अपने बैंक या ब्रांच के IFSC CODE को खोज सकते है| यदि आपको इस पोस्ट से रिलेटेड कोई समस्या या सुझाव है तो आप हमे ईमेल (contact.gizmobs@gmail.com) या कमेंट कर बता सकते है|

Share

AMIT SINGH

हेल्लो दोस्तों, मैं अमित GizMobs.com का Founder व साथ ही इस ब्लॉग का Technical Author भी हूँ| मुझे technical चीजे सीखना बहुत पसंद है और साथ ही इससे किसी की सहायता करना | ब्लॉगिंग एक ऐसा माध्यम है जिससे Technical शिक्षा को अपनी भाषा हिंदी में आप सभी तक आसानी से पंहुचा सकता हूँ| ( मेरी आपसे विनती है की आप gizmobs.com के साथ बने रहे| और हम आपको टेक्नीकल जानकारी मातृ भाषा हिंदी में प्रदान करते रहेंगे| ) @https://www.gizmobs.com@

Leave a Reply