Google Word Coach क्या है? | Word Coach Game Hindi कैसे खेले?

Share

Google word coach hindi गूगल द्वारा डिज़ाइन किया गया एक free vocabulary game है जो हमारी vocabulary को और बेहतर करने में हमारी मदत्त करता है| vocabulary को हिंदी में शब्दावली कहते है| यानि की आप अंग्रेजी शब्दावली को गूगल गेम के द्वारा आसानी से गेम खेलने के साथ साथ और बेहतर कर सकते है| यदि आपको आसानी से English सीखनी है तो Google द्वारा बनाया गया Word Coach Quiz Game को खेलना शुरू कर दें।

Google Word Coach in hindi – Word Coach Quiz Game

गूगल आए दिन नए-नए फीचर्स ऐड करते रहता है उन्हीं फीचर में से एक है “गूगल वर्ड कोच“, वैसे तो आप जानते ही होंगे कि Google दुनिया का सबसे पॉपुलर सर्च इंजन है। तो जैसे गूगल सर्च इंजन की मदद से आप दुनिया की किसी भी चीज के बारे में कुछ भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं वैसे ही Word Coach Quiz आपको आपकी इंग्लिश वोकैबलरी को सुधारने में बहुत मदद करता है।

यह एक तरह का मल्टीपल चॉइस गेम है, जिसमें आपको English में एक प्रश्न पूछा जाता है और आपको नीचे दिए गए दो Options में से सही Option को Select करना पड़ता है। Word Coach Quiz का इस्तेमाल धीरे-धीरे बढ़ रहा है क्योंकि यह एक बहुत ही आसान तरीका है अपनी इंग्लिश को और भी मजबूती देने का।

Google Word Coach
Google Word Coach

Google Search Engine में बहुत से इनबिल्ट Apps & Games उपलब्ध है जिन्हे आप बिना अपने डिवाइस में इनस्टॉल किये उपयोग कर सकते है| google के इन Apps & Games को आप किसी भी डिवाइस में प्ले कर सकते है| google Apps & Games को रन करने के लिए आपको केवल एक smart web browser (Google Chrome Web Browser) की जरुरत पड़ती है| ताकि आप google search engine को access कर सके|(Google Apps & Games Example – Google Calculator, Google Translator, Google Word Coach & etc)

अब आप सोच रहे होंगे क्या इस छोटे से तरीके का इस्तेमाल करके हम अपनी इंग्लिश इंप्रूव कर सकते हैं। अगर आपको ऐसा लग रहा है कि Google Word Coach यह सब नहीं कर सकता तो हम आपको पहले बता दें कि आखिर Google Word Coach क्या है?

Google Word Coach क्या है?

बहुत ही कम गूगल यूजर जानते है की गूगल वर्ड कोच एक फन गेम (Google Word Coach Fun Game) है| इस फन गेम को आप गूगल सर्च रिजल्ट के द्वारा खेल सकते है| Word Coach एक ऐसा फन गेम है जो आपकी English Vocabulary को सही करने में मदत करता है| google word coach द्वारा आप गेम खेलने के साथ साथ ही अपनी english vocabulary को आसानी से सही या मजबूत कर सकते है|

Google द्वारा developed Word Coach Vocabulary Game खासकर उन लोगो के लिए है जिनकी इंग्लिश भाषा बहुत कमजोर है| ताकि वो लोग इस गेम को खेलकर आसानी से अपनी इंग्लिश भाषा अच्छी कर सके|

Read More

Google Word coach games एक प्रकार का Quiz Game जैसा ही है| जिसमें आपसे quiz game के तरह ही question पूछे जाते है और नीचे उनके मल्टीपल उत्तर (multiple ans) दिए होते है जिनमे से कोई एक सही होता है और आपको उस सही उत्तर पर क्लिक करना होता है अगर google algorithm के अनुसार आपका उत्तर सही हुआ| तो आपको Top right side में पॉइंट्स टेबल दी होती है आपके सही उत्तर के पॉइंट्स उसमें जुड़ जाते है|

और यदि आपके द्वारा दिया गया word coach quiz answer गलत होता है तो आपके google word coach point table में कोई भी पॉइंट्स नहीं दिया जाता है|

गूगल वर्ड कोच कब और क्यों बनाया गया?

जैसा कि हम आपको बता रहे हैं की आज भी गूगल में बहुत से लोग इंग्लिश कैसे सीखें सर्च कर रहे हैं और बहुत से लोग तो इंग्लिश सीखने के लिए बहुत सारा पैसा भी खर्च करने को तैयार है। तो यही सब देखते हुए गूगल ने एक आसान तरीका खोजा जिसकी मदद से आप खेल-खेल में अपनी अंग्रेजी को सुधार सकते हैं। जिसको हम गूगल वर्ड कोच के नाम से भी जानते हैं।

और जैसा कि नाम से ही पता लगता है Google Word Coach को गूगल द्वारा ही डिजाइन किया गया है।

Download Link- Google Word Coach कैसे डाउनलोड करें?

यदि आप गूगल वर्ड कोच की डाउनलोड लिंक ढूंढ रहे हैं तो हम बता दें कि अभी गूगल ने इसके लिए कोई अलग सा सॉफ्टवेयर डिजाइन नहीं किया है। अभी फिलहाल जो आपको गूगल सर्च इंजन में सर्च रिजल्ट में फर्स्ट रिजल्ट के रूप में दिखाई देता है। तो अभी फिलहाल google word coach quiz गेम को डाउनलोड करने की कोई लिंक उपलब्ध नहीं है। जैसे ही गूगल, Google Word Coach apk app या फिर software मार्केट में उतारता है हम आपको तुरंत ही अपडेट कर देंगे।

Google Word Coach Games App :- google word coach games केवल google search result पर ही उपलब्ध है| गूगल वर्ड कोच का कोई भी एप्लीकेशन गूगल प्लेस्टोर या अन्य एप्लीकेशन स्टोर में उपलब्ध नहीं है| लेकिन Google Word Coach Games के बहुत से अच्छे alternative vocabulary android app इंटरनेट या प्लेस्टोर में उपलब्ध है| जिनके जरिये आप आसानी से अपनी english vocabulary को अच्छी कर सकते है|

वर्तमान में आपको google word coach play करने के लिए आपके पास स्मार्टफोन होना बहुत जरुरी है| क्योकि google word coach quiz games केवल mobile devices के लिए ही available  किया गया है, आप इस Word Coach Google Vocabulary Game को Tablet, Desktop, Laptop & PC (PC full Form – Personal Computer) जैसे डिवाइस में नहीं खेल सकते है|

Google Word Coach को कैसे play करें?

Word Coach Google Game अभी केवल उन देश के लिए रिलीज़ किया है जहा इंग्लिश भाषा का चलन ज्यादा नहीं है| ताकि उन देशो के लोग इंग्लिश भाषा को आसानी से सीख सके और समझ सके|

अब हम आपको बताने जा रहे हैं कि How to play Google Word Coach – Google Word Coach Games को प्ले करना बहुत ही आसान है| इसके लिए आपके स्मार्टफोन में एक smart web browser (Google chrome) होना बहुत जरुरी है

google word coach play method
google word coach play

Read More

नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप Google word coach game को open या play कर सकते हैं। कंप्लीट steps नीचे बताई गयी है,

Steps For How to open Google Word Coach

  • सबसे पहले chrome web browser को अपने स्मार्टफोन में open करे|
  • अब आप एड्रेस बार में जाये और google.com एड्रेस ओपन कर ले| (आप चाहे तो सीधे “Google Word Coach” भी एड्रेस बार में लिख कर सर्च कर सकते है)
  • google ओपन हो जाने पर अब आप google search bar पर “Google Word Coach” या “word Coach” लिखे और सर्च पर क्लिक कर ले|
  • google top search result पर आपको गूगल वर्ड कोच गेम्स खेलने को आ जायेगा| आप अब आसानी से Google Word Coach Games को खेल सकते है|
  • यदि आपको Google top search results पर नहीं मिलता है| इसका एक ही कारण हो सकता है की या तो आप english-speaking country से हो या फिर आपने अपने smartphone में कोई VPN Service active की हुई है|
  • आप Word coach google game को open करने के लिए VPN Service वाले एप्लीकेशन को Deactivate कर ले|
  • ऐसा करने से आप Google Word Coach Games को आसानी से प्ले कर सकते है|

गूगल वर्ड कोच गेम फीचर्स- high score & reward points

गूगल वर्ड कोच गेम्स खेलना बहुत ही आसान है गूगल वर्ड कोच में आपको एक quiz जैसा ही layout दिया जाता है| जिसमे आपसे शुरुवात में कुछ basic english vocabulary से related question पूछे जाते है इन vocabulary related question के answer भी आपको MCQ (MCQ Full Form – Multiple Choice Question) layout में नीचे दिए जाते है| (stages complete होने के साथ साथ आपका quiz level भी hard होते जाता है)

Read More

MCQ Layout से आपको किसी एक सही उत्तर पर क्लिक करना होता है अगर आपका answer या उत्तर सही हुआ तो आपको  120 points दिए जाते है| Google Word Coach points table इस गेम के top right side में होता है| कभी कभी आपको इस गेम में 500 points वाले question भी मिलते है जिनके सही उत्तर पर आपको 500 points मिलते है|

Google Word Coach Games में आपसे हर stages में केवल 5 question ही पूछे जाते है| और जैसे ही आप इन 5 questions को attempt कर लेते है तो last में आपको आपका Final quiz result दिया जाता है| इस final result में आपको google vocabulary score और आपके सही उत्तर और गलत उत्तर की लिस्ट बताई जाती है|

Google Word Coach Game quiz से सम्बंधित कुछ FAQ

Google word coach quiz answers कहाँ मिलेंगे?

आपको बता दें हर वक्त गूगल वर्ड कोच में आपको नए क्वेश्चन मिलेंगे और हमारी माने तो आप अपनी इंग्लिश इंप्रूव करें ना कि स्कोर।

गूगल वर्ड कोच एप्लीकेशन डाउनलोड कैसे करें?

गूगल वर्ड कोच की कोई भी एप्लीकेशन या फिर सॉफ्टवेयर उपलब्ध नहीं है आप इसे अपने क्रोम ब्राउजर में ही इस्तेमाल कर सकते हैं

गूगल वर्ड कोच से पैसे कैसे कमाए?

गूगल वर्ड कोच पैसे कमाने के लिए नहीं है इससे आप अपनी इंग्लिश वोकैबलरी इंप्रूव कर सकते हैं।

गूगल वर्ड कोच में लॉगिन कैसे करें?

वर्ड कोच में लॉगिन करने की जरूरत नहीं होती आप इसे सीधे इस्तेमाल कर सकते हैं।

Share

AMIT SINGH

हेल्लो दोस्तों, मैं अमित GizMobs.com का Founder व साथ ही इस ब्लॉग का Technical Author भी हूँ| मुझे technical चीजे सीखना बहुत पसंद है और साथ ही इससे किसी की सहायता करना | ब्लॉगिंग एक ऐसा माध्यम है जिससे Technical शिक्षा को अपनी भाषा हिंदी में आप सभी तक आसानी से पंहुचा सकता हूँ| ( मेरी आपसे विनती है की आप gizmobs.com के साथ बने रहे| और हम आपको टेक्नीकल जानकारी मातृ भाषा हिंदी में प्रदान करते रहेंगे| ) @https://www.gizmobs.com@

Leave a Reply