पीडीएफ फाइल क्या है? | पीडीएफ कैसे बनाते हैं

Share

Internet पर जब कभी भी आप किसी फॉर्म को online submit करते है तो वहा आपसे आपके सभी Documents की PDF File मांगी जाती जाता है। और वहा पर आप बिना pdf file वाले documents के फॉर्म सबमिट नहीं कर सकते है। जिससे बहुत दिक्कत होती है। क्योकि ज्यादातर लोग अपने डाक्यूमेंट्स को picture format या फिर MS Word के फॉर्मेट में रखते है। और आपको पीडीएफ कैसे बनाते हैं इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं होती है।

और यदि आप एक लेखक (writter) है तो आपके लिए पीडीएफ कैसे बनाते हैं ये जानना तो बहुत जरुरी हो जाता है। क्योकि आज कल ebook का चलन बहुत जोरो पर है। और ज्यादातर ebooks pdf format में ही मिलती है। यदि आप पीडीएफ कैसे बनाते हैं ये जानते है तो आप अपनी लिखी हुए books को pdf file के माध्यम से digital तरीके से sell कर सकते है।

तो आइये हम इस पोस्ट के माध्यम से जानते है कि पीडीएफ क्या है ? pdf kaise banate hain ? साथ ही आपको pdf file बनाने की बहुत से tricks बताएँगे। जिनसे आप आसानी से अपने Computer या Smartphone की मदत से pdf file बना सकते है।

पीडीएफ क्या है ? What is PDF in Hindi

क्या आप जानते है की PDF क्या है ? PDF एक digital file format है। PDF का पूरा नाम Portable Document Format है। portable document से आप समझ सकते है एक ऐसा document जिसे आप आसानी से कही भी ले जा सकते है। और जरुरत पड़ने पर उसका आप आसानी से उसका उपयोग कर सकते है। PDF फाइल को आप आसानी से किसी को भी share कर सकते है और साथ ही इस फाइल को आप कंप्यूटर या स्मार्टफोन में आसानी से रीड कर सकते है।

pdf format को Adobe ने 1993 में developed किया था। जिसमे आप images, text formatiing आदि को एक documents format में एक साथ add कर सकते थे। तब से लेकर आज तक pdf में नए नए फीचर add होते रहे है जैसे high quality text & Images Format और encrypted security

आप किसी भी डाक्यूमेंट्स को चाहे वह किसी भी file Format (MS Words, MS Excel, Text File, Words file, MS PowerPoint, emails या कोई भी picture file format) में क्यों न हो आप उसे आसानी से portable document format यानि PDF में कन्वर्ट कर सकते है। pdf kaise banate hain इस बारे में आपको नीचे जानकारी दी गयी है।

पीडीएफ कैसे बनाते हैं ? PDF kaise banate hain

क्या आप जानते है की pdf kaise banate hain ? या pdf kaise banaye ? पीडीएफ फाइल बनाने के बहुत से तरीके है जिनके द्वारा आप आसानी से pdf बना सकते है। जिनमे से कुछ तरीके आपको नीचे बताये गए है इनकी मदद से आप pdf kaise banate hain या pdf kaise banaye के बारे में आसानी से सिख जायेगे।

pdf kaise banaye

  • Microsoft Office
  • Adobe Acrobat Reader
  • Online Pdf Maker

1) Microsoft Office

MS Office ज्यादातर सभी कंप्यूटर सिस्टम में होता है। क्योकि MS Excel और MS Word की जरुरत documents file और spreadsheet file बनाने के लिए सभी को होती है। Microsoft Office के किसी भी format में यदि आपने documents बनाये है तो आप उन्हें आसानी से PDF (portable document format) में convert कर सकते है। यदि आपके computer system में MS Office install नहीं है तो आप गूगल में download free microsoft office लिख कर सर्च करे। आपको बहुत से free download ms office रिजल्ट्स मिल जायेंगे जिनसे आप आसानी से MS Office Package को डाउनलोड कर इनस्टॉल कर सकते है।

Read More

MS Office के द्वारा PDF kaise Banaye ?

a) सबसे पहले आपको MS office install करना होगा।

b) अब आपको MS Office के किसी भी format को ओपन करना होगा जिसमे आप documets बना रहे हो या जो आपको आता हो जैसे – MS Words या Excel Sheet

c) अब आप documents को file में insert करे। जैसे – Pictures, Text आदि।

print microsoft word file
print microsoft word file

d) जब document ready हो जाये तब आप CTRL + P दबाये या print पर जाये।

microsoft print to pdf
microsoft print to pdf

e) अब आपको printer में से आपको Microsoft Print to PDF को सेलेक्ट कर print कर देना है।

f) Print करते ही यह आपको pdf file save करने के लिए location पूछेगा । आप अपने according PDF file को save कर ले।

2) Adobe Acrobat Reader DC

Adobe Acrobat Reader DC एक pdf reader और pdf editor है। यह adobe का एक premium adobe reader प्रोडक्ट है। इस adobe reader pdf के द्वारा आप आसानी से किसी भी पीडीएफ को read कर सकते है। और साथ ही पीडीएफ बना भी सकते है।

Acrobat Reader को आप इंटरनेट से आसानी से downlaod कर सकते है Acrobat Reader डाउनलोड करने के लिए आपको google search पर adobe reader download लिख कर सर्च कर देना है। अब आये हुए search result से आप किसी भी application download वेबसाइट से adobe reader download कर सकते है।

Adobe Acrobat Reader DC में आपको pdf maker, pdf editor, export pdf, pdf fill & sign, pdf certificate, pdf stamp, pdf compress आदि और भी बहुत से pdf tools मिलते है जिनके द्वारा आप पीडीएफ को आसानी से बना सकते है और साथ ही उसमे customization और security जैसे feature भी add कर सकते है।

Acrobat Reader द्वारा पीडीएफ कैसे बनाये

a) सबसे पहले आपको Adobe Acrobat Reader DC को अपने computer system में download कर install करना होगा।

adobe acrobat reader dc
adobe acrobat reader dc

b) अब आप अपने कंप्यूटर में Acrobat Reader को ओपन करे।

acrobat reader create pdf
acrobat reader create pdf

c) अब आप ऊपर दिए गए ऑप्शन में से file में जाये और File > create pdf पर क्लिक कर ले।

convert to pdf
convert to pdf

d) अब आप को images या documents insert करने के लिए कहा जायेगा आप जिस डाक्यूमेंट्स या इमेजेज को पीडीएफ बनाना चाहते है उन्हें इन्सर्ट कर इस में ऐड कर ले।

e) अब आप convert to pdf पर क्लिक कर फाइल को PDF में कन्वर्ट कर ले।

Read More

3) Online Pdf Maker

Online pdf Maker एक बहुत ही अच्छा व आसान तरीका है जिसके द्वारा आप आसनी से पीडीएफ बना सकते है। online pdf maker free टूल इंटरनेट में उपलब्ध है। जिन्हे आप वेब ब्राउज़र की मदत से उपयोग कर सकते है। और पीडीएफ कैसे बनाते हैं आसानी से सिख सकते है।

pdf file kaise banate hain इसके लिए आप नीचे दिए गए online pdf maker के द्वारा आसानी से समझ सकते है।

online pdf maker से pdf kaise banaye ?

a) सबसे पहले आप अपने web browser में जाये। और गूगल सर्च पर online pdf maker सर्च करे। या https://online2pdf.com/ पर जाये।

online2pdf free pdf file converter
online2pdf free pdf file converter

b)अब जब online2pdf.com वेबसाइट ओपन हो जाएगी तो आपको select files का option मिलेगा।

c) select files से आप files को सेलेक्ट कर ले multiple files select करने के लिए आप CTRL के दबा कर files को सेलेक्ट कर ले।

online pdf maker tool
online pdf maker tool

d)अब convert में click कर online pdf maker tool के द्वारा files को पीडीएफ में कन्वर्ट कर ले। convert pdf file save कर ले।

ऊपर बताये गए तरीके के द्वारा आप आसानी से किसी भी file को pdf में convert कर सकते है। साथ ही आप pdf kaise banate hain ये भी सिख गए होंगे। यदि आपको इस पोस्ट से रिलेटेड कोई सुझाव या कोई समस्या हो तो आप हमे ईमेल (contact.gizmobs@gmail.com) द्वारा या कमेंट कर बता सकते है।

Share

AMIT SINGH

हेल्लो दोस्तों, मैं अमित GizMobs.com का Founder व साथ ही इस ब्लॉग का Technical Author भी हूँ| मुझे technical चीजे सीखना बहुत पसंद है और साथ ही इससे किसी की सहायता करना | ब्लॉगिंग एक ऐसा माध्यम है जिससे Technical शिक्षा को अपनी भाषा हिंदी में आप सभी तक आसानी से पंहुचा सकता हूँ| ( मेरी आपसे विनती है की आप gizmobs.com के साथ बने रहे| और हम आपको टेक्नीकल जानकारी मातृ भाषा हिंदी में प्रदान करते रहेंगे| ) @https://www.gizmobs.com@

Leave a Reply