MS Excel में Basic function का प्रयोग कैसे करते हैं। (how to excel formulas use)

Share

दोस्तों अगर आप किसी ऑफिस में काम करते हो या फिर खुद का बिज़नेस करते हो तो आपको सम्बंधित क्षेत्र में डाटा तैयार करने के लिए ms excel की जानकारी होनी चाहिए क्योकि इसके द्वारा ही आप एक attractive रिपोर्ट तैयार कर सकते है इसके लिए आपको Excel आनी चाहिए। अगर आप Excel में नए हो तो बिलकुल भी मत घबराइए क्योकि हम आपको Excel में Basic से लेकर Expert बनने तक सब कुछ सिखाएंगे वो भी आपकी भाषा Hindi में। इसमें हम आपको हर वो चीज़ सिखाएंगे जिसकी आपको जरुरत है और जिससे आप Excel में Advance Level तक पहुंच सकें।

आज हम शुरुआत Excel के कुछ Basic function से करेंगे जैसे इसमें आपको बताया जाएगा की excel में आप जोड़ ,घटाना ,गुणा ,भाग कैसे कर सकते है इनको Multiple cell में कैसे काम कराते है या इनको जल्दी करने की shortcut key क्या होती है।

excel sum formula

excel sum functions का प्रयोग एक्सेल में नंबरो को जोड़ने के लिए किया जाता है। excel में कोई भी formula लगाने से पहले + या = का चिन्ह लगाया जाता है जैसे आपको 10 और 20 को जोड़ना है तो आपको (10+20) करने से function काम नहीं करेगा आपको इससे पहले इसमें चिन्ह लगाना पड़ेगा यानी (=10+20)। या यही काम आप Cell को सेलेक्ट कर के भी कर सकते हो।

यह sum करने का सबसे simple फार्मूला है जिसमे आप multiple cell को एक साथ जोड़ सकते हो मगर इसके लिए आपको प्रत्येक cell को select करना होगा जिसको आप जोड़ना चाहते हो।

इसके अलावा आप excel sum formula का भी प्रयोग कर सकते हो जिससे आप बड़ी आसानी से एक साथ कई सारे cell को जोड़ सकते हो वो भी प्रत्येक cell को बिना select किये।

column sum formula excel

इसमें आपको बस एक छोटा सा excel formula लगाना है इसमें आपको sum लिख कर जितने एरिया का sum करना है उस range को select कर लेना है जैसे हमने cell B5 से लेकर B9 तक sum करना था तो इसमें =sum(B5:B9) करके Enter का बटन दबा देना है और आपको Result में वह जोड़ कर दे देगा। अगर आपको यह Column के बदले Row में चाहिए तो भी आप इन दोनों फॉर्मूलों के द्वारा ये कर सकते है

sum formula excel

अगर आपको Row में जोड़ना है तो आपको Sum लिखना है और जितना एरिया sum करना है उसे select कर लेना है जैसे हमने B3 से F3 तक sum करना है तो इसमें =sum(B3:F3) लगा देना है जिससे आपको Result मिल जायेगा।

excel minus formula

इसमें हम सीखेंगे की excel में minus कैसे करते है मै आपको बताता हूँ की एक्सेल में minus करने का कोई special formula नहीं होता है इसे हम simple तरीके से ही करते है जैसे अगर हमें की दो संख्याओं को घटाना है तो हम (=50-30) करेंगे। अगर यही हमको किसी cell में करना है तो हम इस प्रकार से करते है।

minus formula excel

फॉर्मूलों के द्वारा हम किन्ही भी दो नम्बरो को minus कर सकते है जैसे इसमें हमने B4 से लेकर B8 की सभी संख्याओं को C4 से C8 तक की सभी संख्याओं से घटाया है इसमें हमने सीधे सीधे column B को column C से घटा रखा है। आप यही फॉर्मूले से किसी भी संख्या को घटा सकते है।

Read More

excel multiply formula या formula excel multiply

excel में गुणा करने के लिए भी कोई Special फार्मूला नहीं है गुणा करने के लिए हम simple formula यूज़ करते है जैसे हमे अगर 10 और 20 की गुणा करनी है तो आप सीधे ही (=10*20 ) करके गुणा कर सकते है या किसी भी cell को select कर के गुणा कर सकते है।

multiply formula excel

इन सभी result में हमने column B को column C से multiply कर दी है इसमें आप किसी भी cell को किसी भी cell से गुणा कर सकते है जरुरी नहीं है की दोनों संख्या आमने सामने ही हो तब ही हम गुणा कर पाएंगे।

excel divide formula या formula excel divide

excel में भाग करने का भी कोई special formula नहीं होता है भाग करने के लिए हम इस ( / ) symbol का प्रयोग करते हैं जैसे आपको किसी भी दो संख्याओं के बीच भाग करने के लिए ( =50/10 ) इस प्रकार फार्मूला लगाना होता है।

divide formula excel

इस में हमने column B के सभी संख्याओं को उनके सामने के column C के संख्याओं से भाग दिया है इस के द्वारा आप किसी भी दो cell को आपस में divide कर सकते है। यह excel के कुछ basic operation हैं basic के बाद आपको advance excel के बारे में बताऊँगा।

उम्मीद है आपको आज का ये लेख पसंद आया होगा कमेंट कर के अवश्य बतायें।

Share

Leave a Reply