माइक्रोसॉफ्ट excel की जानकारी हिंदी में (Microsoft Excel Details)

Share

Microsoft Excel Microsoft कंपनी का बहुत की powerful software है अगर कोई भी गणना करनी हो तो इसके द्वारा घंटो के काम को भी चंद सेकंड में हल कर सकते हैं। यह हर क्षेत्र में प्रयोग में लाया जाता है चाहे वह कोई भी क्षेत्र हो जैसे स्कूल हॉस्पिटल कॉलेज कारखाने या कोई सरकारी दफ़्तर ही क्यों न हो हर जगह इसका ही राज़ है वह इसलिए की इसको चलाना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको कोई भी special course की आवश्यकता नहीं है बस आप हमारे excel से सम्बंधित सभी लेखो को पढ़ते रहिये यकीन मानिये आप जीरो से हीरो बन जाएंगे। हम आपको बहुत ही simple भाषा यानि हिंदी में आपको बताएँगे की excel में आप एक्सपर्ट कैसे बन सकते है। इससे पिछले पोस्ट में मैंने आपको बताया है की excel में shortcut key क्या होते है इनका प्रयोग कैसे करते है। इसमें मै आपको बताने जा रहा हूँ की एक्सेल में column, row और cell क्या होता है इनमे काम कैसे करते है।

what are row and column in excel

1. Column :- excel में जो सीधी खड़ी लाइन होती है वह excel sheet में column कहलाती है जिसे excel में अंग्रेजी alphabet से दर्शाते है excel में इनकी संख्या 16384 होती है। यह इससे ज्यादा नहीं बाद सकती है अगर आपके सभी column भर चुके है तो या तो आपको अपने कुछ column delete करने पड़ेंगे या फिर नयी excel sheet लेनी होगी। नीचे दिए गए चित्र में गोल घेरे में column को दर्शाया गया है

excel7 1

2.) Row :- excel sheet में जो पड़ी हुई लाइन होती है वह row कहलाती है यह excel में नंबरो के द्वारा दर्शायी जाती है इनकी excel में अधिकतम संख्या 1048576 होती है। इससे ज्यादा आप इसको बड़ा नहीं सकते हैं। ऊपर दिखाई गयी आकृति में जो बाएँ ओर नंबर दिख रहे है वही row कहलाते है।

Read More –

3.) Cell :- excel sheet में row और column को मिला कर जो box बनते है उन्हें cell कहा जाता है जैसे column A जब row 1 को काटेगा तो इससे सबसे पहला cell A1 बनेगा। इन cells का excel में फॉर्मूले लगाने में बहुत ही विशेष योगदान होता है आपको cell की जानकारी सही से आनी चाहिए तभी आप excel में perfect बन सकते है। नीचे दी गयी आकृति की सहायता से मै आपको बताता हूँ जैसा की column A को row 4 से मिलान होता है तो cell A4 बनता है इसी प्रकार column B से row 2 और row 6 मिलते है तो cell B2 और B6 बनते है ऐसे ही column C से row 4 मिलती है तो cell C4 बनता है आप समझ ही गए होंगे की कैसे column और row के मिलने से cell बनता है। आप अगर एक ही लाइन में समझना चाहते है की cell कैसे बनती है तो आप ये जान ले की जब कोई column किसी row से मिलता है तो उस column और row को आपस में जोड़ कर cell बनता है।

EXCEL8

उम्मीद है की आपको आज का ये पोस्ट पसंद आया होगा। हमे नीचे कमेंट कर के अवश्य बतायें।

Share

Leave a Reply