Reliance Jio Prime to Remain Free for Existing users For 1 year (Prime Membership Free for 1 year)

Share
Reliance Jio Prime to Remain Free for Existing users For 1 more year 
 

रिलायंस जिओ एक बार फिर अपने यूजरस को एक नया ऑफर मुफ्त में प्रदान कर रही है | इस ऑफर के अंतर्गत सभी जिओ प्राइम यूजरस को 1 साल की प्राइम मेम्बरशिप फ्री में प्रदान की गयी है | यह ऑफर केवल उन्ही यूजरस के लिए है जिन्होंने पहले से ही प्राइम मेम्बरशिप करायी हुई है |

jio free prime membership 1 year

इस ऑफर का लाभ केवल पुराने प्राइम मेम्बेर्स ही ले सकते है | यदि आपने अपने जिओ सिम में प्राइम मेम्बरशिप नहीं ले है तो आपको इस ऑफर का लाभ नहीं मिलेगा | अर्थात आपको प्राइम मेम्बरशिप के लिए 99 रूपए का रिचार्ज करना होगा जिससे आप रिलायंस जिओ 4G के प्राइम मेम्बरस बन जायेंगे|

रिलायंस जिओ ने केवल प्राइम मेम्बरशिप में वैलिडिटी बड़ाई है | अर्थात रिलायंस जिओ ने अपने अन्य ऑफर में कोई फेर – बदल नहीं किया है | जिन यूजरस की प्राइम मेम्बरशिप 31 मार्च 2018 को समाप्त होने वाली थी उन् यूजरस को अब चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है | क्योकि अब आप सभी की प्राइम मेम्बरशिप वैलिडिटी 31 मार्च 2019 तक हो गयी है | और साथ ही आपको इसके लिए कोई अन्य शुल्क नहीं देना है |

यदि कोई न्यू यूजर अगर 1 अप्रैल को या उसके बाद जिओ की सिम लेता है तो उसे प्राइम मेम्बरशिप लेने के लिए 99 रूपए देने होने | इस 99 रूपए के रिचार्ज द्वारा यूजर को प्राइम मेम्बरशिप 1 साल के लिए मिल जाएगी |

रिलायंस जिओ की और से कहा गया है की जिओ के यूजर 160 मिलियन से बढकर 175 मिलियन हो गए है |

जिओ प्राइम मेम्बरशिप को 1 साल के लिए फ्री में पाने के लिए आपको My Jio App में जा कर कॉप्लीमेंट्री  मेम्बरशिप को सेलेक्ट करना होगा |इसके बाद दिए दिए निर्देशों को फॉलो कर आप अपनी प्राइम मेम्बरशिप को 12 महीनो (1 year) के लिए बड़ा लेंगे | 
Share

AMIT KARKI

Amit Karki is the Founder and Technical Author at Gizmobs, passionate about technology, software, apps, and digital innovation. He shares practical tech guides, tutorials, troubleshooting solutions, and the latest insights to make technology simple and accessible to everyone. Website: @www.gizmobs.com@

This Post Has 2 Comments

  1. Narvi Testo Review

    Fantastic post.Ne’er knew this, thanks for letting me know.

    1. amit

      Thanks..Narvi..

Leave a Reply