How to Convert Number to Text in MS Word ?

Share

दोस्तो आपने अभी तक सबके मुँह से यही सुना होगा की formula सिर्फ excel में ही लगाए जाते है किसी और software में formula लगाना संभव नहीं होता है लेकिन आज मै आप सबको गलत साबित कर दूंगा और यह दिखा दूंगा की हम formula Microsoft word में भी लगा सकते हैं। आपको यह जानकर हैरानी भी हो सकती है की word में formula कैसे काम करेगा मगर यह शत प्रतिशत सही है। इसमें बहुत सारे function का आप प्रयोग कर सकते हैं जिसमें मुख्य है किसी number को text में convert करना। जी हाँ दोस्तों आप सही सुन रहें है आप ms word के द्वारा किसी भी number को text में convert कर सकते हैं। यह आप excel में भी बिना vb script के नहीं कर सकते हो मगर इसमें आप बिना कोई coding के यह कमाल कर सकते हो। इस function के उपयोग से आप अपने boss पर शानदार impression डाल सकते हैं। तो आइये जानते है की ms word में इस function का उपयोग कैसे करते हैं।

Convert Number to Text function का use कैसे करें ?

इस function का प्रयोग करने के लिए सबसे पहले आप को ms word की file को open करना होगा। open होने के बाद आप किसी भी नंबर को उसमे लिख दे जिसे आप text में बदलना चाहते हो फिर उस text को पूरा select कर लो। select करने के बाद आप ctrl के साथ F9 बटन को press करिये। इससे आपका नंबर bracket के अंदर बंद हो जायेगा। अब आपको bracket open होने के साथ ही बराबर = का चिन्ह लगा देना है और नंबर में अंत में backslash \ चिन्ह लगा कर इसके साथ asterisk * का चिन्ह भी लगा देना है अब आपको इसमें एक code लिखना है CardText । अब आपका formula पूरा हो गया है अब है इसे apply करने की बारी इसे apply करने के लिए excel की तरह enter का बटन नहीं दबाते हैं। इसमें आपको apply करने के लिए formula में right का बटन click करना है और आपको update field का option दिखाई देगा। उसमे select कर दीजिये। अब आपका number text में बदल गया होगा। नीचे दी गयी पहली image में दिखाया गया है की formula कैसे लगाते हैं।

word1
CONVERT NUMBER TO TEXT FORMULA

नीचे दिखाए गए image में दिखाया है की कैसे number से text में convert करते हैं।

word2
MS WORD UPDATE FIELD
word3
CONVERT NUMBER TO TEXT IN MS WORD

इस प्रकार आप कोई भी number को text में convert कर सकते हो मगर इसमें text small latter में ही आता है इसी को सही करने के लिए इसमें एक step और जोड़ लिया जाय है जिससे पुरे sentence का first latter capital और बाकि latter small बन जाते है इसके लिए इसी formula के आगे \* caps को जोड़ लिया जाता है। जिससे आपका पूरा sentence correct हो जाता है। जैसा की नीचे दिए हुए Image में दिखाया जा रहा है।

word4
CONVERT NUMBER TO TEXT SCRIPT

यह formula apply होने के बाद कुछ ऐसा दिखता है। जिसे नीचे दिए image में दिख रहा है।

CONVERT NUMBER TO TEXT
CONVERT NUMBER TO TEXT

क्या इससे पहले आपको ये जानकारी थी। comment कर के अवश्य बतायें।

Share

Leave a Reply