Computer या laptop में password कैसे लगाये ?कितने प्रकार से कंप्यूटर में पासवर्ड लगाया जाता है ?

Share

Computer या laptop में पासवर्ड लगाने की जरुरत लगभग प्रत्येक व्यक्ति को होती है | क्योकि कोई भी व्यक्ति नहीं चाहता की कोई अन्य व्यक्ति उसके डाटा को डिलीट कर दे या फिर उसे चुरा ले|  इसलिए अपने डाटा को सुरक्षित रखने के लिए व्यक्ति या यूजर अपने कंप्यूटर में पासवर्ड लगा कर उसे लॉक कर देता है | ताकि कोई भी उसके डाटा को डिलीट या चुरा न ले |

यदि आप Windows Operating System (विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम) का उपयोग अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में करते है तो आप अपने कंप्यूटर के ऑपरेटिंग सिस्टम में बहुत प्रकार से पासवर्ड लगा सकते है | साथ ही कंप्यूटर या लैपटॉप में आपको एक इंटरनल पासवर्ड विकल्प दिया जाता है जिसे BIOS पासवर्ड भी कहते है | ये आपके कंप्यूटर के start होते समय लगता है |
कंप्यूटर या लैपटॉप में पासवर्ड कैसे लगाये ? 
 
1. Windows 10 Sign-in Options

 

computer sign-in windows

यदि आप Windows 10 OS का उपयोग अपने कंप्यूटर या लैपटॉप पे करते है तो आपको बहुत से प्रकार के Sign-in विकल्प मिलते है जिनके मदत से आप अपने कंप्यूटर को पासवर्ड लगा कर Secure कर सकते है | windows 10 में आपको Sign-in options के अंतर्गत तीन प्रकार के sign-in options मिलते है |

  1. Passoword (Microsoft account की आवश्यकता )
  2. PIN
  3. Picture Password

ऊपर दिए हुए तीनो विकल्पों के द्वारा आप अपने विंडोज 10 युक्त कंप्यूटर या लैपटॉप में पासवर्ड लगा सकते है |

कैसे उपयोग करे Sign-in options का विंडोज 10 में ?

  • सबसे पहले कंप्यूटर को स्टार्ट करे और all settings विकल्प में जाये |
  • यहाँ आपको account में click कर उसे open कर लेना है |
  • अब यहाँ आपको Sign-in options विकल्प मिल जायेगा|
  • इस विकल्प में क्लिक करे तो आपको ऊपर बताये हुए Sign-in विकल्प मिलेंगे|
  • अब आप किसी भी एक विकल्प का चुनाव कर उसे सेट कर ले |
  • यहाँ आपने अपने कंप्यूटर में लैपटॉप में विंडोज अकाउंट को sign-in किया है तो आपको यहाँ उस अकाउंट के पासवर्ड की जरुरत होगी |
  • जब आप किसी भी एक Sign-in options को अपने विंडोज 10 कंप्यूटर या लैपटॉप में सेट कर लेंगे | तो ये पासवर्ड आपके विंडोज पर लग जायेगा |
2. Syskey Lock 

 

syskey lock

syskey lock विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम में ही होता है | यह एक प्रकार का बहुत ही सुरक्षित लॉक होता है| जिसे ऑफलाइन हैकिंग से बचने हेतु उपयोग किया जाता है | syskey लॉक में 128 बिट encryption key का उपयोग होता है | जिसकी मदत से कंप्यूटर को बहुत ही ज्यादा सुरक्षा मिलती है | syskey लॉक आपके पासवर्ड को एक जटिल code में परिवर्तित कर देता है जिसकी मदत से आपका पासवर्ड बहुत ही secure हो जाता है |

कैसे उपयोग करे syskey lock का ?

syskey lock pasword setup

 

  • सबसे पहले अपने कंप्यूटर को स्टार्ट करे |
  • अब windows key + R बटन को दबाये | जिससे आपकी run विंडो खुल जाएगी |
  • अब आपको यहाँ syskey लिख कर ok बटन पर क्लिक कर देना है |
  • अब आपके सामने Securing the windows account database नाम की विंडो खुल जाएगी |
  • यहाँ आपको encryption enable में click कर update बटन पर क्लिक करना है |
  • अब आपके सामने नयी विंडो खुल जाएगी | यहाँ आप Password Startup विकल्प में क्लिक कर एक जटिल पासवर्ड लगा ले | अब ok बटन में क्लिक कर Finish कर ले |
  • अब जब भी आपके कंप्यूटर स्टार्ट होगा (विंडोज स्टार्ट के समय ) तो सबसे पहले आपको यह पासवर्ड enter करना होगा |
  • बिना पासवर्ड के आप अपनी कंप्यूटर को स्टार्ट नहीं कर सकते है |

3. Bios or UEFI Password 

Bios Password के द्वारा आप अपने कंप्यूटर के bios सेटिंग्स को सुरक्षित रख सकते है | जिससे की कोई भी व्यक्ति आपके कंप्यूटर के bios सेटिंग्स को न बदले | और साथ ही BIOS पासवर्ड लगाने से आप अपने कंप्यूटर को भी सुरक्षित रख सकते है | कोई भी व्यक्ति आपके कंप्यूटर में  बिना आपकी अनुमति के कोई नए ऑपरेटिंग सिस्टम को भी इनस्टॉल नहीं कर सकता है |

कैसे लगाये BIOS या UEFI पासवर्ड ? 

  • कंप्यूटर को पॉवर स्टार्ट करते समय (Boot के समय ) BIOS settings (DEL या  ESC या F1 या F10 या F2 key में से एक से BIOS सेटिंग्स आएगी) खोले|
  • अब आपके सामने BIOS Settings के डिस्प्ले आ जायेगी | अब आप Password विकल्प को ढूढे |
  • अब आप अपने BIOS Password को set कर ले |
  • अब F4 के दबा कर सेव कर ले |
  • अब आपका BIOS पासवर्ड सेट हो चूका है |
  • अब आप जब भी अपना कंप्यूटर स्टार्ट करेंगे तो आपको boot के समय पासवर्ड enter करना होगा वरना आपका कंप्यूटर स्टार्ट नहीं होगा |
उपरोक्त दिए हुए सभी तरीको द्वारा आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में पासवर्ड लगा कर अपने कंप्यूटर की सुरक्षा को मजबूत कर सकते है |
Share

AMIT SINGH

हेल्लो दोस्तों, मैं अमित GizMobs.com का Founder व साथ ही इस ब्लॉग का Technical Author भी हूँ| मुझे technical चीजे सीखना बहुत पसंद है और साथ ही इससे किसी की सहायता करना | ब्लॉगिंग एक ऐसा माध्यम है जिससे Technical शिक्षा को अपनी भाषा हिंदी में आप सभी तक आसानी से पंहुचा सकता हूँ| ( मेरी आपसे विनती है की आप gizmobs.com के साथ बने रहे| और हम आपको टेक्नीकल जानकारी मातृ भाषा हिंदी में प्रदान करते रहेंगे| ) @https://www.gizmobs.com@

Leave a Reply