what is http and https ? difference between http and https ?

Share

Internet में आपने बहुत सी वेबसाइट के domain के आगे http या https लगे जरुर देखा होगा | और ज्यादातर domain में तो आपने http:// देखा होगा | http और https ही ऐसे प्रोटोकॉल है जिनको domain के आगे लगाया जाता है | domain से यहाँ मतलब है किसी वेबसाइट से जैसे www.domainname.com यहाँ आप देख सकते है ये केवल domain है अब हम इसमें http व https जोड़ते है |

example of http and https –

  • http://www.domainname.com
  • https://www.domainname.com

यहाँ आप देख सकते है की ऊपर दिए हुए example में एक में http लगा है और एक में https | example – http://www.domainname.com एक non-secure वेबसाइट है | क्योकि इसमें जो प्रोटोकॉल उपयोग हुआ है | वो secure नहीं है | और example – https://www.domainname.com एक secure वेबसाइट है | क्योकि इसमें जो प्रोटोकॉल उपयोग हुआ है वो secure है | https का उपयोग ज्यादातर E-commerce वेबसाइटस में किया जाता है|

cypher text vs plain text

 

http क्या है ?
http का पूरा नाम hyper text transfer protocol है | httpप्रोटोकॉल डाटा को ट्रान्सफर करने के काम आता है | इसके जरिये वेब ब्राउज़र और वेब सर्वर आपस में एक दुसरे से communicate करते है अर्थात आपस में डाटा का आदान – प्रदान करते है |  http प्रोटोकॉल किसी भी डाटा को Plain Text में ट्रान्सफर करता है | जिसे वेब सर्वर आसानी  से Read कर लेता है | http द्वारा भेजा गया डाटा डाटा secure नहीं होता है | अर्थात कोई hacker या other आपके डाटा को आसानी से चुरा सकता है | यही इस प्रोटोकॉल की सबसे बड़ी समस्या है |

 

http protocol non-secure

 

hyper text transfer protocol (http) किस वेबसाइट और domain में लगा है ये हम उसके domain के url को ब्राउज़र में Run करा कर देख सकते है | जब आप किसी domain को वेब ब्राउज़र में Run करते है तो वेब ब्राउज़र उसमें लगे प्रोटोकॉल को स्वतः ही उस domain के आगे लगा देता है |

http प्रोटोकॉल का उपयोग e-commerce वेबसाइट में नहीं करना चाहिए | क्योकि http secure नहीं होता जिस कारण इस में डाटा (login id, password, credit/debit card details, mobile number, etc..) चोरी होने का खतरा बना रहता है |

https क्या है ?
http का secure रूप ही https कहलाता है | यहाँ http में केवल ‘s’ लग जाने से आपका पूरा data secure हो जाता है | http प्रोटोकॉल में आपको पता होगा की http प्रोटोकॉल डाटा को केवल Plain Text में ही ट्रान्सफर करता है| जिससे की हमारा डाटा पूर्ण रूप से सुरक्षित नहीं होता है | लेकिन https डाटा को Cypher Text में ट्रान्सफर करता है | Cypher Text बनाने के लिए हमे cryptography algorithm के आवश्यकता होती है | इसलिए http में cryptography का उपयोग कर उसे https प्रोटोकॉल में बदला जाता है |

 

http with encryption

 

Cypher Text एक प्रकार का बहुत ही जटिल कोड होता है | जिसे पड़ना बहुत ही मुस्किल होता है | इसे Read करने के लिए Public Key के आवश्यकता होती है | https में SSL/TSL layer का उपयोग किया जाता है जिनके जरिये web client और web server आपस में पूर्ण सुरक्षा के साथ communication कर सके | इसे डाटा पूर्ण रूप से सुरक्षित होता है | क्योकि डाटा encrypted होता है |

https का उपयोग ज्यादातर e-commerce वेबसाइट में किया जाता है जिससे की user’s का डाटा (login id, password, credit/debit card details, mobile number, etc..)  पूर्ण रूप से सुरक्षित रहता है |

Difference between http and https –
 
http  https
http प्रोटोकॉल non-secure होता है https प्रोटोकॉल secure होता है |
http प्रोटोकॉल डाटा को Plain Text में ट्रान्सफर करता है https प्रोटोकॉल डाटा को cypher Text में ट्रान्सफर करता है |
http प्रोटोकॉल Public Key का उपयोग नहीं करता है | https प्रोटोकॉल Public Key का उपयोग करता है |
http प्रोटोकॉल से युक्त डाटा को चुराया जा सकता है | https प्रोटोकॉल डाटा को चुराना बहुत ही ज्यादा कठिन है |

 

उपरोक्त दिए हुए लेख से आप http व https में अंतर आसानी से समझ गए होंगे ||
Share

AMIT KARKI

Amit Karki is the Founder and Technical Author at Gizmobs, passionate about technology, software, apps, and digital innovation. He shares practical tech guides, tutorials, troubleshooting solutions, and the latest insights to make technology simple and accessible to everyone. Website: @www.gizmobs.com@

Leave a Reply