Computer Network क्या है? Network कितने प्रकार के होते है

Share

what is computer network? types of computer networks? what is network in hindi? types of network?

आज हम सभी अपने gadgets और electronic devices के द्वारा आपस में एक दुसरे से डाटा जैसे – images, videos, voice और अन्य जरुरी चीजो को शेयर करते है| और आपस में एक दुसरे से कनेक्ट भी रहते है चाहे आप किस भी देश में रहे लेकिन इन gadgets व इलेक्ट्रॉनिक devices के द्वारा हम सभी आपस में एक साथ जुड़े रहते है| जिन gadgets या electronic devices द्वारा हम सभी एक दुसरे से connect होते है इन्हें ‘network devices’ कहते है| और जिस माध्यम से आपका devices या gadgets किसी अन्य gadgets या devices से connect होता है उसे network कहते है| Network एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा हम सभी आपस में एक दुसरे से कनेक्ट रह सकते है| आपस में एक दुसरे से कनेक्ट होने को ही नेटवर्क कहते है| दुसरे शब्दों में कहा जाये तो network वह है जिसमे दो या दो से अधिक लोग आपस में एक दुसरे से कनेक्ट होते है|

what is computer Network? (computer नेटवर्क क्या है)

COMPUTER NETWORK
COMPUTER NETWORK

Computer Network, computer को आपस में एक दुसरे से कनेक्ट कर डाटा शेयर करने को कहा जाता है| हम विभिन्न प्रकार के नेटवर्किंग devices का उपयोग कर computer’s को एक दुसरे से connect कर लेते है जिससे हम आपस में डाटा का आदान प्रदान कर सके| computer network एक शब्द है जो computer’s के जुडाव को दर्शाता है| computer network शब्द का उपयोग हम दो computer’s के बीच  communication (Data Sharing) स्थापित होने को भी कह सकते है या फिर विभिन्न प्रकार के computer’s group के मध्य communication स्थापित होने को भी कह सकते है|

computer network स्थापित करने के लिए हम विभिन्न प्रकार की network technology को अपनाते है| जिनके द्वारा हम wired और wireless network technology का उपयोग कर computer network स्थापित करते है :-

ये NETWORK TECHNOLOGY निमंलिखित है :-

  • LAN
  • MAN
  • WAN
  • SAN
  • WLAN
  • PAN

Related Post :-

ऊपर दिए हुए network technology में केवल तीन (LAN, MAN & WAN) ही मुख्य network technoloy या network types है जिनके द्वारा हम computer network को स्थापित करते है अन्य सभी network technology भी इन्ही तीनो नेटवर्क techonology को inherit कर बनाई गयी है अर्थात कहा जाये तो अन्य सभी network technology भी मुख्य network technology का ही उपयोग करती है|

Types of network (network के प्रकार)

1)LAN: Local Area Network

LAN एक network technology है| जिसके द्वारा हम short distance (कम दुरी) में एक computer network को स्थापित कर सकते है| LAN का उपयोग एक छोटे से एरिया में computer network को स्थापित करने के लिए किया जाता है| लोकल एरिया नेटवर्क को स्थापित करने के लिए Topology का उपयोग किया जाता है topology के द्वारा ही “computer network” को सही तरीके से create किया जाता है|

LAN का उपयोग – school, office, Home आदि जगह में एक Single LAN के द्वारा सभी को एक दुसरे से कनेक्ट किया जाता है ताकि एक computer network create हो सके| और आपस में डाटा का साझा कर सके | लोकल एरिया नेटवर्क wired और wireless दोनों प्रकार से हो सकता है| wireless LAN को WLAN कहते है|

2)MAN: Metropolitan Area Network

MAN (metropolitan area network) भी एक Network Technology है जो LAN (local area network) से अधिक दुरी के लिए उपयोग की जाती है| metropolitan area network का उपयोग – city, Large company आदि में computer network स्थापित करने के लिए किया जाता है| city और large company का area ज्यादा होता है जिस कारण यहाँ केवल लोकल एरिया नेटवर्क द्वारा computer network को स्थापित नहीं किया जा सकता है इसी कारण city और large company में computer network द्वारा Telecommunication/communication स्थापित करने के लिए हम MAN () का उपयोग करते है क्योकि MAN की रेंज LAN से ज्यादा होती है |

3)WAN: Wide Area Network

WAN दुनिया का सबसे बड़ा computer network है | इसी के द्वारा हम internet को accesss कर सकते है| क्योकि internet WAN Technology का ही use करता है| यही कारण है की internet को दुनिया का सबसे बड़ा WAN  Network कहा जाता है| WAN का पूरा नाम वाइल्ड एरिया नेटवर्क (WAN Full Name – ‘wide area network’) है| WAN की रेंज , LAN व MAN दोनों से बहुत अधिक होती है WAN का उपयोग city, state, country आदि में computer network स्थापित करने के लिए किया जाता है|

WAN network बहुत सारे छोटे छोटे LAN Network का उपयोग करता है | जिस कारण वह city, state व country आदि पर computer  टवर्क को पूर्ण रूप से स्थापित करता है| WAN का सबसे बड़ा उदाहरण Internet है|

Other Types of Network Technology 

आप सभी ने तीन ही पोपुलर network technology के बारे में सुना होगा जिन्हें ऊपर बताया गया है|लेकिन अन्य और भी बहुत से Network Technology है जिनमे से कुछ के बारे में नीचे बताया गया है|

  • SAN: Storage Area Network :-  SAN का उपयोग स्टोर किये डाटा को शेयर करने के लिए किया जाता है | इस में sever का उपयोग कर डाटा को share किया जाता है | SAN  Network बनाने के लिए किसी एक storage devices को server से connect किया जाता है और अन्य computer द्वारा इस सर्वर से कनेक्ट होकर डाटा को stored/share किया जाता है जिससे एक computer network स्थापित हो जाता है|
  • WLAN: Wireless Area Network :- WLAN भी एक LAN Network Technology है लेकिन यह wireless LAN है जिसमे बिना wire के LAN Network को स्थापित किया जाता है | इस के लिए ROUTER आदि network devices का उपयोग किया जाता है|
  • PAN: Personal Area Network :- PAN एक प्रकार का computer network है | जिसका उपयोग हम अपने personal कार्य के लिए करते है | PAN network wired या wireless दोनों में से कोई भी हो सकता है| wiresless PAN को WPAN कहते है| PAN का उपयोग किसी एक कमरे में या घर में personal devices में डाटा को शेयर करने के लिए किया जाता है| उदाहरण – computer, laptop, mobile, PDA, Printer आदि | PAN के लिए हम USB या other cables का उपयोग करते है जिससे PAN network स्थापित होता है| और WPAN के लिए wireless technology का उपयोग किया जाता है|

नेटवर्क के प्रकार आवश्कता के अनुसार बनते जाते है लेकिन प्रमुख रूप से केवल तीन ही network technology प्रसिद्ध है जिनमे LANs, MANs & WANs आते है|इनके अलावा PAN, WLAN, SAN, CAN आदि भी network technology में आते है| जिनका उपयोग communication/data share करने में किया जाता है|

यदि यह पोस्ट/आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो आप हमे कमेंट कर जरुर बताये साथ ही इस पोस्ट से सम्बंधित अन्य किसी जानकारी के लिए आप हमे comment या ईमेल के द्वारा पूछ सकते है |

ईमेल @ :-  karkiinfo@gmail.com

Share

AMIT SINGH

हेल्लो दोस्तों, मैं अमित GizMobs.com का Founder व साथ ही इस ब्लॉग का Technical Author भी हूँ| मुझे technical चीजे सीखना बहुत पसंद है और साथ ही इससे किसी की सहायता करना | ब्लॉगिंग एक ऐसा माध्यम है जिससे Technical शिक्षा को अपनी भाषा हिंदी में आप सभी तक आसानी से पंहुचा सकता हूँ| ( मेरी आपसे विनती है की आप gizmobs.com के साथ बने रहे| और हम आपको टेक्नीकल जानकारी मातृ भाषा हिंदी में प्रदान करते रहेंगे| ) @https://www.gizmobs.com@

Leave a Reply