Stock ROM व Custom ROM में क्या अंतर होता है?

Share

ROM को Read Only Memory कहते है | एंड्राइड में आपने दो प्रकार की rom का नाम सुना होगा | stock rom व  custom rom

एंड्राइड स्मार्टफोन की बात करे तो आपको custom rom सभी पुराने व नए स्मार्टफोन के लिए इन्टरनेट में आसानी से मिल जायेंगे जिनकी मदत से आप अपने स्मार्टफोन में custom rom इनस्टॉल कर सकते है| और नए फीचर का लाभ ले सकते है| लेकिन आप सभी ये भी जानते होंगे की कोई भी नया स्मार्टफोन stock rom के साथ आता है| क्योकि सभी mobile कंपनिया फ़ोन को stock rom के साथ ही देती है| stock rom व custom rom दोनों में ही आपको फायदा व नुकसान होता है| आइये जानते है क्या है stock romcustom rom में अंतर (difference between stock rom and custom rom)

Stock ROM

Stock ROM वह rom होती है जो mobile phone में कंपनी द्वारा दी जाती है| एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम (Android operating system) में गूगल द्वारा दिए गए rom को एंड्राइड stock rom कहते है जो बिलकुल फ्रेश होती है| साथ ही बहुत से mobile manufacturer भी गूगल से साझा कर उनके ऑफिसियल stock rom को अपने according customize करते है लेकिन ये भी पूरी तरह stock rom ही होती है इनमे भी आपको कम्पलीट सिक्यूरिटी फीचर दिए जाते है|

stock rom मे आपको limited functionalities दी जाती है जो की mobile manufacturer द्वारा रखी जाती है | यदि आप चाहते है की आप ज्यादा से ज्यादा functionalities का उपयोग कर सके तो आप custom rom का उपयोग कर सकते है जिसमे आपको stock rom से बहुत ज्यादा functionalities मिल जाती है|

stock rom दो प्रकार की होती है –

1) Truly Stock ROM:

truly stock rom वह rom होती है जिसमे आपको कुछ भी changes करने की अनुमति नहीं दी जाती है| इस rom में functionalities devices के अनुसार होती है| इस प्रकार के rom के stock rom केवल उन्ही में मिलते है जिनके devices व rom एक ही कंपनी द्वारा बनी हो जैसे- Apple’s iOS devices  

2) Manufacturer / Carrier Branded Stock ROM:

carrier branded stock rom वह rom होती है जिसमे आपको changes की अनुमति होती है| जिसका उपयोग कर डेवलपर इसके bug आदि प्रॉब्लम के सलूशन करते रहते है| इन rom में ज्यादातर Android, Symbian devices आते है| जिनमे आपको carrier branded stock rom देखने को मिल जाती है|

android stock and custom rom

Custom ROM

custom rom एक ऐसी rom होती है जिसमे आपको stock rom से ज्यादा functionalities दी जाती है custom rom गूगल के एंड्राइड कम्युनिटी द्वारा developed किया गया है|लेकिन अब बहुत से डेवलपर अपनी core team के साथ मिलकर भी custom rom डिजाइन कर रहे है |ज्यादातर custom rom बिलकुल फ्री में मिलती है क्योकि डेवलपर इसे अपने पैशन के लिए डिजाईन करते है और बाद में इसे सभी के लिए उपलब्ध करा देते है|

custom rom’s को आप आसानी से अपने smartphone, tablets, media players और smart watches आदि सभी के लिए खोज सकते है ये rom आपको आसानी से internet में उपलब्ध हो जाती है| custom rom ज्यादातर एंड्राइड devices के लिए ही उपलब्ध है|

custom rom के बहुत से फीचर होते है जिनके कारण इन्हें ज्यादा पसंद किया जाता है stock rom से –

  • Root Acess
  • Better Performance
  • Highly Customizable
  • Regular Updates

यदि आप custom rom और stock rom में अच्छी कौन सी rom है ये खोज रहे है तो आपको बता दे ये आपकी जरुरत (requirements) पर निर्भर करता है की आप custom rom को चुनते है या stock rom को | क्योकि यदि आपको सिक्यूरिटी और वार्रेंटी चाहिए तो आपके लिए stock rom अच्छी है यदि आप performance, customize, control ज्यादा चाहते है तो आपके लिए custom rom सबसे अच्छी है|

Share

AMIT SINGH

हेल्लो दोस्तों, मैं अमित GizMobs.com का Founder व साथ ही इस ब्लॉग का Technical Author भी हूँ| मुझे technical चीजे सीखना बहुत पसंद है और साथ ही इससे किसी की सहायता करना | ब्लॉगिंग एक ऐसा माध्यम है जिससे Technical शिक्षा को अपनी भाषा हिंदी में आप सभी तक आसानी से पंहुचा सकता हूँ| ( मेरी आपसे विनती है की आप gizmobs.com के साथ बने रहे| और हम आपको टेक्नीकल जानकारी मातृ भाषा हिंदी में प्रदान करते रहेंगे| ) @https://www.gizmobs.com@

Leave a Reply