Top 5 Best Free Text Editors Tool for Windows

Share

Top 5 Best Text Editor Tools / Best Code Editor Tool 2019

विंडोज में हमे सबसे ज्यादा जरुरी जिस सॉफ्टवेयर की जरुरत होती है वह टेक्स्ट एडिटर टूल्स (text editor tools) होता है जिसकी जरुरत हमे प्रोग्रामिंग व लिखने आदि में बहुत जरुरत होती है| ये वैसे विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम में पहले से ही एक टेक्स्ट एडिटर टूल NOTEPAD आता है लेकिन उसमे आपको बहुत बेसिक फीचर दिए जाते है| इस लिए हमे थर्ड पार्टी टेक्स्ट एडिटर टूल्स की जरुरत पड़ती है| इस पोस्ट में आपको कुछ अच्छे टेक्स्ट टूल्स के बारे में बताया गया है | ये सभी टेक्स्ट एडिटर टूल्स पूरी तरह से फ्री है|

Top 5 Best Free Text Editor Tool 2019
Best Free Text Editor Software For Windows Operating System

बेस्ट टेक्स्ट एडिटर टूल्स (Best Text Editor 2019)

1. Notepad++

Notepad++ best text editor

notepad++ एक बहुत ही ज्यादा पोपुलर टेक्स्ट एडिटर है जिसका साइज़ भी बहुत कम है और फीचर बहुत ज्यादा है | इस टेक्स्ट एडिटर में आप आसानी से मल्टीटास्किंग कर सकते है मतलब की आप बहुत से pages को एक साथ एडिट कर सकते है जो की विंडोज के नोटपैड में नहीं मिलता है| साथ ही इसमे प्रोग्रामिंग करने वालो के लिए भी बहुत से फीचर उपलब्ध है| ये फीचर syntax highlighting, code folding, और auto-completion आदि है जो प्रोग्रामर और developer के लिए बहुत जरुरी है| साथ ही इस में आपको बहुत सी थीम दी जाती है जिन्हें आप आसानी से अपने अनुसार चेंज कर सकते है|

नोटपैड++ एक ओपन सोर्स सॉफ्टवेर| यानि की यह पूरी तरह से फ्री है| Notepad++ को Don Ho ने 2003 में developed किया था| Notepad++ में आपको ऑटो रिस्टोर (auto restore) फीचर दिया गया है| जिसके जरिये आपका कोई भी प्रोजेक्ट या पेज पॉवर बंद हो जाने के बाद भी नहीं मिटता है| यानि की जब भी आप अपना computer ओपन करेंगे तो notepad++ स्टार्ट करेंगे तो आपको आपका पुराना काम वैसा ही मिलेगा जैसा पॉवर जाने से पहले था| यह फीचर बहुत ही कम थर्ड पार्टी टेक्स्ट एडिटर में देखने को मिलता है|

2. Visual Studio Code

vs code text editor

visual studio code एक स्मार्ट और पावरफुल टेक्स्ट एडिटर टूल्स है जिसका उपयोग वेब डेवलपमेंट आदि के लिए बहुत ज्यादा किया जाता है | वैसे देखा जाये तो यह एक ऐसा टेक्स्ट एडिटर है जिसके जरिये आप किसी भी प्रोग्राम को लिख सकते है| व रन भी कर सकते है | यह सॉफ्टवेर माइक्रोसॉफ्ट द्वारा दिया जाता है| इस सॉफ्टवेर में आपको प्लगइन (Plugin) दिए जाते है जिनके जरिये आप visual studio code को अपने प्रोग्रामिंग लेवल के जरिये एडवांस करते जाते है|

visual studio code के जरिये आप बनाये गए कोड को डिबग व रन कर सकते है साथ ही इसी इसी में आप अपने आउटपुट को भी व्यू कर सकते है| visual studio में आप किसी प्रोजेक्ट या एक सिंगल पेज पर भी वर्क कर सकते है| visual studio code में भी आपको auto restore फीचर मिलता है| visual studio का UI बहुत ही सिंपल व अच्छा है| साथ ही इसमे आपको बहुत से थीम मिलती है जिनके जरिये आप visual studio code के थीम को आसानी से चेंज कर सकते है|

वैसे देखा जाये तो visual studio code एक simple text editor नहीं है इसका उपयोग प्रोग्रामिंग या वेब डेवलपमेंट के लिए किया जाता है| इसके जरिये आप visual C/C++ आदि प्रोग्रामिंग को आसानी से एडिट व रन कर सकते है|

3. Brackets

brakets text editor

Brackets एक source code editor है | इसे 2014 में Adobe Systems द्वारा बनाया गया है| इस थर्ड पार्टी टेक्स्ट एडिटर का उपयोग केवल web development के लिए किया जाता है क्योकि यह केवल HTML, CSS, JAVASCRIPT जैसे web लैंग्वेज को सपोर्ट करता है | brackets text editor के में आपको live Preview का option भी दिया गया है जिसके जरिये आप अपने web प्रोजेक्ट को live preview के साथ एडिट कर सकते है| यह एक बहुत ही अच्छा फीचर है जो किसी भी web developer के लिए समय की बचत कर सकता है|

Brackets एक open source सॉफ्टवेर है पूरी तरह से फ्री है| brackets में आपको split view, keyboard shortcuts, customizable interface आदि फीचर भी दिए जाते है | जिनके जरिये आप अपने अनुसार brackets को easy customize कर सकते है| brackets में आपको extension दिए जाते है जिनके जरिये आप brackets के फीचरस को बड़ा सकते है|

4. Atom

atom text editor

Atom एक open source text editor tool है जो पूरी तरह से फ्री है। atom macOS, Linux, Windows OS सभी के लिए उपलब्ध है। इसका उपयोग एप्लीकेशन devlopment व वेब डेवलोपमेन्ट के लिए किया जाता है। atom बहुत से programming format को support करता है। जैसे- C, C++, C#, COBOL, HTML, CSS, JAVASCRIPT, XML, PHP, JAVA, RUBY , ETC.

ATOM में आपको plugins भी मिलते है जिनके जरिये आप atom को और अधिक एडवांस कर सकते है। ATOM को GitHub द्वारा developed किया गया है। इस कारण आप समझ सकते है कि यह text editor कैसा होगा।

5. Komodo Edit

komodo edit text editor

KOMODO EDIT TEXT EDITOR TOOL भी एक open source टेक्स्ट एडीटर है। जो dynamic programming languages के source कोड को edit करने के काम आता है। यह भी एक पोपुलर और अच्छा टेक्स्ट एडिटर टूल्स में से एक है। इसके द्वारा आप एडवांस वेब डेवलोपमेन्ट के प्रोजेक्ट को बना सकते है। ये बहुत सी एडवांस वेब डेवलोपमेन्ट लैंग्वेजेज को सपोर्ट करता है।

KOMODO EDIT को ActiveState’s द्वारा develope किया गया है। komodo edit में आप plugin और macros का उपयोग अपने अनुसार कर सकते है। इसमे आपको autocomplete जैसे फीचर्स दिए गए है जो प्रोग्रामर के लिए एक अच्छा बेनिफिट है।

ऊपर दिए गए सभी text editor tools बिल्कुल फ्री है। और ये सभी windows operating system के लिए उपलब्ध भी है। इन सभी टूल्स के द्वारा आप बहुत से प्रोग्रामिंग सोर्स कोड्स को एडिट कर सकते है। साथ ही नई फ़ाइल को भी बना सकते है।

Share

AMIT SINGH

हेल्लो दोस्तों, मैं अमित GizMobs.com का Founder व साथ ही इस ब्लॉग का Technical Author भी हूँ| मुझे technical चीजे सीखना बहुत पसंद है और साथ ही इससे किसी की सहायता करना | ब्लॉगिंग एक ऐसा माध्यम है जिससे Technical शिक्षा को अपनी भाषा हिंदी में आप सभी तक आसानी से पंहुचा सकता हूँ| ( मेरी आपसे विनती है की आप gizmobs.com के साथ बने रहे| और हम आपको टेक्नीकल जानकारी मातृ भाषा हिंदी में प्रदान करते रहेंगे| ) @https://www.gizmobs.com@

Leave a Reply